दिल्ली राज्य सरकार ने दिल्ली में रहने वाले नागरिकों जिनके पास भूमि है, उनके लिए Bhu Naksha Delhi पोर्टल की शुरुआत की है। ऐसे में यदि आप Bhu Naksha Delhi ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से कर सकते हैं। इस पोर्टल पर नार्थ साउथ ईस्ट वेस्ट एवं दिल्ली के सभी जिलों का ऑनलाइन भू नक्शा उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए हम अपने इस लेख में आपको दिल्ली के सभी जिलों का भू नक्शा देखने के लिए पूरी प्रक्रिया प्रदान करेंगे।
इसके साथ ही आप अपने मोबाइल फोन से Bhulekh Delhi की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ऐसे में इसके लिए अब दिल्ली के नागरिकों को अपने भूलेख से संबधित जानकारी के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय जानें की जरुरत नहीं पड़ेगी, अब दिल्ली के नागरिक घर बैठे यह सारी जानकरी अपने समर्टफोन पर प्राप्त कर सकते हैं.
Bhu Naksha Delhi का विवरण
लेख का नाम | भू नक्शा दिल्ली |
संबंधित विभाग | राजस्व विभाग, दिल्ली सरकार एन.सी.टी. |
लाभ | ऑनलाइन जमीन का नक्शा |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
उदेश्य | ऑनलाइन भूमि का नक्शा प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | http://gsdl.org.in/revenue/ |
Bhu Naksha Delhi जिलेवार सूची
New Delhi – नई दिल्ली | North Delhi – नार्थ दिल्ली |
North West Delhi – नार्थ वेस्ट दिल्ली | West Delhi – वेस्ट दिल्ली |
South West Delhi – साउथ वेस्ट दिल्ली | South Delhi – साउथ दिल्ली |
South East Delhi – साउथ ईस्ट दिल्ली | Central Delhi – सेन्ट्रल दिल्ली |
North East Delhi – नार्थ ईस्ट दिल्ली | Shahdara – शाहदरा |
East Delhi – ईस्ट दिल्ली | – |
Bhu Naksha Delhi देखने की प्रक्रिया
दिल्ली सरकार ने भी सभी राज्यों की तरह भू नक्शा देखने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। Bhunaksha Delhi अब ऑनलाइन अपने मोबाईल या लेपटॉप के माध्यम से पा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको दिल्ली के सभी जिलों का भू नक्शा ऑनलाइन पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – http://gsdl.org.in/revenue/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां आपको Khasra Information के विकल्प का चयन करना होगा।
- Khasra Information पर क्लिक करने पर आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा यहां आप अपना District, Village, Khasra चुने। और उसके बाद View Ownership Details पर क्लिक कर दें।
- View Ownership Details पर क्लिक करते ही आपके सामने भू नक्शा खुल जायेगा। यहां से आप Bhu Naksha Check कर सकते हैं।
- दिल्ली भू नक्शा चेक करने के बाद यदि आप भू नक्शा दिल्ली को डाउनलोड या प्रिंट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Print Map के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Bhu Naksha Delhi से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
भू नक्शा दिल्ली निकालने की सुविधा gsdl.org.in/revenue वेब पोर्टल पर उपलब्ध है, आप इस पोर्टल पर विजिट करके इसे निकाल सकते हैं।
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपके जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन नहीं मिल रहा है या इससे सम्बंधित आपकी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप सम्बंधित राजस्व विभाग के कार्यालय में संपर्क करें।
भु-नक्शा दिल्ली देखने के लिए खसरा नंबर आपके पास होना चाहिए।
इस प्रकार आप आसानी से ऑनलाइन मोड में भू नक्शा दिल्ली को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा हम Delhi Bhu Map को प्रिंट भी कर सकते है। अब आपको इससे जुड़ी किसी तरह की कोई समस्या है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं।