Bhu Naksha Haryana : हरियाणा राज्य ने अपने राज्य में रहने वाले नागरिकों के लिए Bhu Naksha Haryana की सुविधा को ऑनलाइन कर दिया है। इसकी मदद से राज्य के नागरिक घर बैठे अपने जमीन का नक्शा देख सकते हैं, तथा इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप हरियाणा राज्य के भू नक्शा को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो आप Bhunaksha Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसे देख सकते हैं।
हरियाणा के नागरिक अब बिना किसी सरकारी ऑफिस गए अब घर बैठे ही Mobile Phone से Haryana Bhulekh की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास सिर्फ एक समर्टफोन और बेहतर इंटरनेट होना चाहिए। हरियाणा के नागरिक अब अपने घर बैठे ही भू नक्शा हरियाणा की ऑनलाइन जाँच कर सकते हैं, और अपने खेत, प्लाट या किसी भी जमीन संबंधित दस्तावेज़ की जानकारी online प्राप्त कर सकते हैं, और उसको Print या Download भी कर सकते हैं।
Haryana Bhu Naksha विवरण
लेख का नाम | भू नक्शा हरियाणा |
राज्य | हरियाणा |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | ऑनलाइन जमीन का नक्शा प्राप्त कराना |
मोड | ऑनलाइन मोड |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | jamabandi.nic.in |
हरियाणा भू नक्शा जिलों की सूची
नीचे हरियाणा के सभी जिलों के सूची दी गई है जिसका BhuNaksha हरियाणा ऑनलाइन उपलब्ध हैं, नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने जिले को चुनकर अपने जमीन का नक्शा मैप ऑनलाइन देख सकते हैं।
अम्बाला | भिवानी |
चरखी दादरी | फरीदाबाद |
फतेहाबाद | गुरुग्राम |
हिसार | झज्जर |
जींद | कैथाल |
करनाल | कुरुक्षेत्र |
महेंद्रगढ़ | मेवात |
पलवल | पंचकुला |
पानीपत | रेवारी |
रोहतक | सिरसा |
सोनीपत | यमुनानगर |
हरियाणा में भूमि नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
Bhu Naksha Haryana Online / हरियाणा भुलेख भू नक्शा मैप ऑनलाइन देखने के लिए आवेदक को निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा-
- भू नक्शा हरियाणा ऑनलाइन देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- पोर्टल पर खसरा नंबर या khewat number के विकल्प को चुनना होगा
- अब पोर्टल पर अपना जिला सेलेक्ट करना होगा।
- उसके बाद अपना तहसील तथा गाँव सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद नागरिक को अपना खसरा नंबर या Khewat नंबर भरना होगा।
- अब नागरिक अपने भूमि, प्लाट, प्रॉपर्टी, खेत या जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं।
खसरा संख्या से भू नक्शा हरियाणा देखने की प्रक्रिया
खसरा नंबर से हरियाणा भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए राज्य के निवासी को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-
- राज्य के नागरिकों को खसरा नंबर से भू नक्शा देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल – https://jamabandi.nic.in/ पर जाना होगा।
- अब हरियाणा जमाबन्दी पोर्टल के होम पर कैडस्ट्राल मैप के विकल्प में जाकर नागरिक को View Cadastral Maps के विकल्प को चुनना होगा।
- इसपर क्लिक करते ही आप दुसरे वेबसाइट पर चले जायेंगे जहाँ से आप Haryana Bhu Naksha ऑनलाइन check कर सकेंगे।
- हरियाणा का भू नक्शा मैप देखने के लिए कार्नर में लिखे Menu के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद नागरिक को Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- सर्च के विकल्प पर क्लिक करने के बाद नागरिको अपना खसरा नंबर (Search Owner by Khasra) के विकल्प को चुनना होगा।
- नागरिक को भू नक्शा देखने की वेबसाइट पर अपना जिला, तहसील तथा गाँव को चुनना होगा।
- हरियाणा का भू नक्शा मैप ऑनलाइन देखने के लिए Murabba तथा खसरा नंबर को भरना होगा।
- खसरा नंबर चुनने के बाद जिस भी नागरिक के नाम भूमि का विवरण देखना होगा, वह खुलकर आ जाएगा। अब haryana bhu naksha online check करने के बाद डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
Khewat Number से हरियाणा का भू नक्शा देखें
Khewat Number से हरियाणा का भू नक्शा देखने के लिए नागरिक निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं-
- सर्वप्रथम हरियाणा भुलेख नक्शा के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- उसके बाद Menu पर क्लिक करें और Search Owners by Khewat पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद जिले का चुनाव करें जिसका आपको नक्शा देखना है।
- जिले को सेलेक्ट करने के बाद नागरिक को अपना तहसील तथा गाँव को चुनना होगा।
- इसके बाद नागरिक को Khewat नंबर को सेलेक्ट करना होगा।
- सेल्क्ट करने के बाद हरियाणा भूमि के नक़्शे का डिटेल खुल कर आ जाएगा।
- इस डिटेल में भूमि से सम्बंधित जानकारी होगी जैसे कि भूस्वामी का नाम (जमीन के मालिक का नाम), खसरा खतौनी संख्या दिया होगा।
इस तरह से आप भू नक्शा हरियाणा को देख सकते हैं, और प्रिंट करने के बाद पीडीएफ फाइल को भी डाउनलोड कर सकते हैं।