Bhu Naksha MP 2022: डिजिटल इंडिया की जब से शुरुआत हुई है, तब से केंद्र और सभी राज्यो में जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसी पहल में आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने भी जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन कर दिया है। मध्य प्रदेश में रहने वाले नागरिक अब MP Bhulekh के साथ-साथ भू नक्शा मध्य प्रदेश को देखने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया है.
Bhu Naksha MP को देखने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मध्य प्रदेश के नागरिक आसानी से अपने जमीन से जुड़ी जानकारी व जमीन का नक्शा ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं। इस पोर्टल के शुरु होने से एमपी राज्य के अपने भूमि यानि जमीन से संबंधित सभी जानकारी जैसे मध्य प्रदेश भू अभिलेख, भूमि जमाबंदी नकल, बी1 मैप, Land Records, Map Report आदि को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
Bhu Naksha MP विवरण
आर्टिक्ल | भू नक्शा मध्यप्रदेश (Bhu Naksha MP) |
योजना प्रकार | राज्य सरकार योजना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के सभी नागरिक |
विभाग | राजस्व विभाग, मध्य प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.landrecords.mp.gov.in |
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने के बाद राज्य के नागरिको को अब Bhulekh और भू नक्शा एमपी से सम्बंधित किसी भी कार्य के लिए तहसीलो और सरकारी कार्यालयो के चक्कर नही लगाने पडेगे, साथ अब नागरिक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ही ऑनलाइन Bhu Naksha MP, Land Map Online देख सकते हैं।
Bhu Naksha MP का मुख्य उद्देश्य
मध्यप्रदेश सरकार ने Bhu Naksha Madhya Pradesh को ऑनलाइन कर दिया है। इससे मध्यप्रदेश के नागरिक घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से अपनी जमीन की भौगोलिक स्थिति का पता लगा सकते हैं। इसकी वजह से लोगों को अब सरकारी कार्यालयों में जाकर लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। मध्यप्रदेश के नागरिक अब आसानी से भू नक्शा मध्यप्रदेश की ऑनलाइन जांच करके अपनी जमीन के आकार और प्रकार की सही जानकारी प्राप्त करके जमीन पर अपने स्वामित्व का दावा कर सकते हैं।
इस सुविधा से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहद ही ज्यादा फायदा हुआ है। दरअसल अक्सर ग्रामीण लोगों और किसानों के सामने जमीन से संबंधित विवाद आते रहते हैं। इन विवादों का निपटारा करने के लिए जमीन के नक्शे की जरूरत पड़ती है और अब इस ऑनलाइन सेवा के माध्यम से ग्रामीण इलाकों के नागरिक/किसान अपनी जमीन का नक्शा प्राप्त कर सकते हैं।
भू नक्शा मध्यप्रदेश ऑनलाइन ऑनलाइन उपलब्ध जिलों की सूची
आगर मालवा – AgarMalwa | खरगौन – Khargone |
अलीराजपुर – Alirajpur | मंडला – Mandla |
अनूपपुर – Anuppur | मंदसौर – Mandsaur |
अशोकनगर – Ashok Nagar | मुरैना – Morena |
बालाघाट – Balaghat | नरसिंहपुर – Narsinghpur |
बड़वानी – Barwani | नीमच – Neemuch |
बैतूल – Betul | निवाड़ी – Niwari |
भिण्ड – Bhind | पन्ना – Panna |
भोपाल – Bhopal | रायसेन – Raisen |
बुरहानपुर – Burhanpur | राजगढ़ – Rajgarh |
छतरपुर – Chhatarpur | रतलाम – Ratlam |
छिंदवाड़ा – Chhindwara | रीवा – Rewa |
दमोह – Damoh | सागर – Sagar |
दतिया – Datia | सतना – Satna |
देवास – Dewas | सीहोर – Sehore |
धार – Dhar | सिवनी – Seoni |
डिंडौरी – Dindori | शहडोल – Shahdol |
गुना – Guna | शाजापुर – Shajapur |
ग्वालियर – Gwalior | श्योपुर – Sheopur |
हरदा – Harda | शिवपुरी – Shivpuri |
होशंगाबाद – Hoshangabad | सीधी – Sidhi |
इंदौर – Indore | सिंगरौली – Singrouli |
जबलपुर – Jabalpur | टीकमगढ़ – Tikamgarh |
झाबुआ – Jhabua | उज्जैन – Ujjain |
कटनी – Katni | उमरिया – Umaria |
खण्डवा – Khandwa | विदिशा – Vidisha |
भू नक्शा मध्यप्रदेश (Bhu Naksha MP) ऐसे करें चेक
मध्यप्रदेश के ऑनलाइन पोर्टल www.landrecords.mp.gov.in के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने जमीन का भू नक्शा निकाल सकता है। इसके लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको एमपी भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट www.landrecords.mp.gov.in में जाना है।
- आधिकरिक वेबसाइट जब ओपन हो जाती है, तो सबसे ऊपर हैडर में आपको नक्शा(अक्स) का विकल्प दिखाई देगा।
- नक्शा डाउनलोड करने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
- अब भू नक्शा निकालने के लिए आपको कुछ डिटेल सेलेक्ट करना है। जैसे- जिला, तहसील, गांव आदि।
- अगले स्टेप में आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए गांव का नक्शा स्क्रीन पर खुल जायेगा। इसमें अपने खेत या जमीन का नक्शा चेक करने के लिए दिए गए बॉक्स में खसरा संख्या भरें फिर उसके नीचे जमा करें के विकल्प पर क्लिक करें।
- खसरा संख्या भरकर जमा करने के बाद, उस जमीन का क्षेत्रफल एवं धारक भूमि स्वामी का विवरण दिखाई देगा।
- इसके अलावा इस नक्शा की कॉपी डाउनलोड भी किया जा सकता है। इसके लिए ब्राउज़र मेनू को ओपन करके Print विकल्प को चुनना होगा और Destination ऑप्शन में save as pdf के ऑप्शन को सेलेक्ट करके सेव पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
Bhu Map MP ऑनलाइन देखने के लिए आपको सबसे पहले मध्यप्रदेश राजस्व विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद अपने जमीन के खसरे नंबर की मदद से आप Bhu Naksha Madhya Pradesh निकाल सकते हैं।
Bhu Naksha MP Online को निकालने के लिए आपके पास अपने जमीन का खसरा नंबर होना चाहिए।
जी हाँ, मध्यप्रदेश के सभी जिलों का भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है।
उम्मीद है, Bhu Naksha MP से जुड़ी जानकारी आपको पसंद आई होगी, इसके अलावा अगर आपके कोई सवाल हों तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे जरूर पूछें।
Satish Raj makrohar thekedar