Super TET Notification 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी, UPTET पास करनी होती है। उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपीटीईटी (UPTET) के बाद एक और परीक्षा की घोषणा कर दी है, जिसका नाम सुपर टेट है।
17 हजार पदों पर होगी भर्ती
इस वर्ष उत्तर प्रदेश में सुपर टेट परीक्षा के माध्यम से सहायक अध्यापक के 17000 पदों पर भर्ती की जानी है। इससे पहले साल 2021 में सहायक अध्यापक के 1504 एवं प्रधानाध्यापक के 390 पदों पर भर्ती के लिए अक्टूबर 2021 में सुपर टेट परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।
कब जारी हो सकता है, Super TET 2022 नोटिफिकेशन?
इस साल की शुरुआत में मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था उत्तर प्रदेश राज्य के चुनाव के तुरंत बाद Super TET Notification 2022 को जारी कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब ऐसे में सुपर टीईटी के लिए अधिसूचना इस साल के अंत तक जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक UPTET के लिए भी अभी तक किसी भी प्रकार की सूचना नहीं आई है।
ऐसे में जैसे ही Super TET 2022 के लिए जैसे ही कोई अधिसूचना आएगी, हम आपको अपने पोर्टल के माध्यम से जरूर सूचित करेंगे।
आशा है, आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, Super TET से जुड़े ऐसे ही लेटेस्ट खबरों के लिए सरकारी अलर्ट को बूकमार्क करें।